कन्या हाइस्कूल में छात्राएं 1500, चापाकल एक

कन्या हाइस्कूल में छात्राएं 1500, चापाकल एक (फोटो नंबर-1) परिचय- उच्च विद्यालय में बंद पड़ा चापाकल(कैंपस पेज के लिये) ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या उच्च विद्यालय परिसर में छात्राओं को पेयजल हेतु समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ओबरा प्रखंड में एकमात्र कन्या उच्च विद्यालय है, जहां […]

कन्या हाइस्कूल में छात्राएं 1500, चापाकल एक (फोटो नंबर-1) परिचय- उच्च विद्यालय में बंद पड़ा चापाकल(कैंपस पेज के लिये) ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या उच्च विद्यालय परिसर में छात्राओं को पेयजल हेतु समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ओबरा प्रखंड में एकमात्र कन्या उच्च विद्यालय है, जहां सुविधाओं की घोर कमी है. एकमात्र चापाकल के भरोसे लगभग डेढ़ हजार से अधिक छात्राएं लाभांवित हैं. इससे साफ जाहिर हो रहा है कि विभागीय उदासीनता के कारण यह स्थिति उत्पन्न है. जबकि विद्यालय परिसर में अन्य कई चापाकल लगाये गये, जो काफी दिनों से खराब है. विद्यालय द्वारा भी उसे मरम्मत नहीं कराये जाने से एक चापाकल पर आये दिन छात्राओं की भीड़ लगी रहती है. विद्यालय में शौचालय का भी घोर अभाव है. इस मामले में नहीं तो कोई जनप्रतिनिधि और नहीं स्थानीय पदाधिकारी पहल कर रहे हैं. कन्या उच्च विद्यालय में लगभग दर्जनों गांव की छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए आती है. लेकिन उन्हें समुचित व्यवस्था नहीं मिल पा रही है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद आरिफ ने बताया कि जो संसाधन उपलब्ध है उसमें पठन-पाठन का कार्य कराया जा रहा है. संसाधन उपलब्ध कराने के लिए वरीय पदाधिकारी को पत्र लिखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >