गोह के 15 बूथों पर 45 फीसदी से भी कम पड़े वोट

गोह के 15 बूथों पर 45 फीसदी से भी कम पड़े वोटहसपुरा (औरंगाबाद)विधानसभा चुनाव में गोह प्रखंड के 15 बूथों पर जागरूकता अभियान का असर देखने को नहीं मिला. इन बूथों पर 45 प्रतिशत से भी कम वोट पड़े. इसमें उर्दू मध्य विद्यालय वनतारा बूथ नंबर 96 पर 41.85, मध्य विद्यालय सलेमपुर बूथ नंबर-115 पर […]

गोह के 15 बूथों पर 45 फीसदी से भी कम पड़े वोटहसपुरा (औरंगाबाद)विधानसभा चुनाव में गोह प्रखंड के 15 बूथों पर जागरूकता अभियान का असर देखने को नहीं मिला. इन बूथों पर 45 प्रतिशत से भी कम वोट पड़े. इसमें उर्दू मध्य विद्यालय वनतारा बूथ नंबर 96 पर 41.85, मध्य विद्यालय सलेमपुर बूथ नंबर-115 पर 43.60, मध्य विद्यालय हसामपुर बूथ नंबर 116 पर 39.36, मध्य विद्यालय डुमरथू बूथ नंबर 130 पर 40.47, मध्य विद्यालय भुरकुंडा, बूथ नंबर 131 पर 40.16, मध्य विद्यालय भलवंडी बूथ नंबर 138 पर 35.17, मध्य विद्यालय अहियापुर बूथ नंबर 139 पर 28.75, सामुदायिक भवन गैनी बूथ नंबर 144 पर 44.42, मध्य विद्यालय सरेया बूथ नंबर 162 पर 42.06, प्राथमिक विद्यालय काजी बिगहा बूथ नंबर 199 पर 41.86, प्राथमिक विद्यालय पहरपुरा बूथ नंबर 200 पर 39.05, मध्य विद्यालय दादर बूथ नंबर 200(क) पर 43.09, मध्य विद्यालय बरपा बूथ नंबर 40 पर 33.63, मध्य विद्यालय बरपा बूथ नंबर 244 पर 41.40, मध्य विद्यालय नैकी बूथ नंबर 269 पर 43.16 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में मतदान के प्रतिशत को कम देखते हुए जागरूकता अभियान मतदाताओं के बीच चलाया गया था. लेकिन इसका असर गोह प्रखंड के 15 बूथों पर नहीं पड़ा और 45 फीसदी से भी कम वोट पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >