स्वच्छता अभियान नहीं दिख रहा असर दाउदनगर (औरंगाबाद)स्वच्छता अभियान का नारा दाउदनगर शहर में बेकार साबित हो रहा है. शहर के कई मुहल्लों में सड़कों के किनारे अभी भी लोग शौच करने से बाज नहीं आ रहे हैं. भगवान बिगहा रोड व बम रोड सहित अन्य सड़कों के किनारे प्रतिदिन लोग शौच करते नजर आते हैं. इससे लोगों को दिन भर नाक पर रूमाल रख कर आना जाना पड़ता है. ब्लॉक रोड में नहर की किनारे वाली रोड में भी सुबह में लोग शौच से करते दिखते हैं. स्थानीय नागरिकों ने बताया कि हमलोगों को काफी परेशानी होती है. सड़क से आने-जान वाले राहगिरों को भी दुर्गंध के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है. सरकार द्वारा गांवों में इंदिरा आवास योजना के तहत शौचालय बनाने की व्यवस्था की जा रही है. पर शहरी क्षेत्रों में इसके लिए कोई योजना नहीं चल रही है.
स्वच्छता अभियान नहीं दिख रहा असर
स्वच्छता अभियान नहीं दिख रहा असर दाउदनगर (औरंगाबाद)स्वच्छता अभियान का नारा दाउदनगर शहर में बेकार साबित हो रहा है. शहर के कई मुहल्लों में सड़कों के किनारे अभी भी लोग शौच करने से बाज नहीं आ रहे हैं. भगवान बिगहा रोड व बम रोड सहित अन्य सड़कों के किनारे प्रतिदिन लोग शौच करते नजर आते […]
