राजधानी एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल घंटों परिचालन रहा बाधित

औरंगाबाद (नगर) : गया-मुगलसराय रेलखंड के परैया स्टेशन पर 2302 डाउन नयी दिल्ली-कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस का इंजन मंगलवार की सुबह 3:37 बजे फेल हो गया. इससे करीब चार घंटे तक परिचालन बाधित रहा. इसके कारण रफीगंज, फेसर, जाखिम, अनुग्रह नारायण स्टेशन सहित अन्य जगहों पर कई ट्रेनें घंटों खड़ी रहीं. इससे यात्रियों को काफी परेशानी […]

औरंगाबाद (नगर) : गया-मुगलसराय रेलखंड के परैया स्टेशन पर 2302 डाउन नयी दिल्ली-कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस का इंजन मंगलवार की सुबह 3:37 बजे फेल हो गया.
इससे करीब चार घंटे तक परिचालन बाधित रहा. इसके कारण रफीगंज, फेसर, जाखिम, अनुग्रह नारायण स्टेशन सहित अन्य जगहों पर कई ट्रेनें घंटों खड़ी रहीं. इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. परैया में खड़ी राजधानी एक्सप्रेस के यात्री भी काफी हलकान हुए.
कई यात्रियों का कहना था कि वे लोग समय से अपने-अपने निर्धारित जगहों पर पहुंचते लेकिन इंजन में खराबी आने के कारण परेशान रहे. टाटा-अमृसर एक्सप्रेस रफीगंज, महाबोधी एक्सप्रेस बघोई, पलामू एक्सप्रेस जाखिम, सियालदह एक्सप्रेस डेहरी ऑन सोन पर खड़ी रही. अनुग्रह नारायण रोड के स्टेशन प्रबंधक मुन्ना रजक ने बताया कि परैया व गुरारू स्टेशन के बीच ओवरहेड तार टूट गया था, जिसके कारण परिचालन बाधित रहा. सुबह आठ बजे परिचालन शुरू किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >