दाउदनगर (अनुमंडल) : अज्ञात लोगों ने एक बाइक को सोमवार की रात आग के हवाले कर दिया. घटना दाउदनगर थाना के अरई गांव की है. इस घटना में बाइक जल कर राख हो गया तथा एक पेड़ को भी काफी नुकसान पहुंचा है. घटना की पुष्टि दाउदनगर की पुलिस ने की.
ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रात की यह घटना है. सुबह ग्रामीण सोकर उठे तो जली हुई बाइक को देखे. आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह घटना किसी शरारती तत्वों की करतूत है. बाइक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पायी है. पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है़
