जिले में 53% वोट, 50 इवीएम खराब

औरंगाबाद : जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार को कराये गये मतदान के दौरान करीब 53 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस दौरान जिले की अलग-अलग जगहों से करीब 50 इवीएम खराब होने की सूचनाएं मिलीं. इन्हें आनन-फानन में बदल कर मतदान की प्रक्रिया पूरी करायी गयी. ये बातें जिलाधिकारी […]

औरंगाबाद : जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार को कराये गये मतदान के दौरान करीब 53 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस दौरान जिले की अलग-अलग जगहों से करीब 50 इवीएम खराब होने की सूचनाएं मिलीं. इन्हें आनन-फानन में बदल कर मतदान की प्रक्रिया पूरी करायी गयी. ये बातें जिलाधिकारी कंवल तनुज ने कहीं.
वह समाहरणालय में मीडियाकर्मियों से बातें कर रहे थे. डीएम ने कहा कि पिछली बार की तुलना में इस बार औरंगाबाद के तीन-चार फीसदी लोगों ने वोटिंग में ज्यादा रुचि दिखायी. उनके मुताबिक, तीन विधानसभा सीटों के लिए मतदान का समय दोपहर तीन बजे तक ही तय था.
अगर यह समय भी पांच बजे तक का होता, तो शायद वोटिंग का प्रतिशत और बढ़ जाता. उधर, गोह और नवीनगर विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो मतदान केंद्रों पर लोगों ने मतदान का बहिष्कार भी कर दिया था. डीएम ने कहा कि वह तुरंत वहां से लोगों से पता लगायेंगे कि उनकी शिकायतें क्या हैं? मतदान के लिए किये गये सुरक्षा इंतजामों पर भी डीएम ने संतोष जताया. उन्होंने बताया कि मतदान के लिए जगह-जगह भेजे गये सभी मतदानकर्मी सुरक्षित वापस लौट आये हैं. इससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >