मारपीट में एक घायल, प्राथमिकी

मारपीट में एक घायल, प्राथमिकी रफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज थाना क्षेत्र के सिहदा गांव में डायन बता कर मारपीट की घटना घटी. इसमें गांव के ही राकेश दास घायल हो गये. इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज लाया गया. घायल के बयान पर श्याम सुंदर दास, रामचंद्र दास, राजेश दास, नवलेश दास, अनूप दास, रंजन दास […]

मारपीट में एक घायल, प्राथमिकी रफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज थाना क्षेत्र के सिहदा गांव में डायन बता कर मारपीट की घटना घटी. इसमें गांव के ही राकेश दास घायल हो गये. इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज लाया गया. घायल के बयान पर श्याम सुंदर दास, रामचंद्र दास, राजेश दास, नवलेश दास, अनूप दास, रंजन दास को आरोपित बनाते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख है कि उक्त आरोपितों द्वारा राकेश दास की मां भगवती कुंवर को डायन व सुरेश दास को ओझा बता कर प्रताड़ित किया जा रहा था. इसका विरोध करने पर आरोपितों द्वारा मारपीट की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >