बूथों पर महिला पुलिस की भी तैनाती

दाउदनगर (अनुमंडल) : विधानसभा चुनाव के लिए मतदानकर्मियों को प्रखंड कार्यालय परिसर से रवाना किया गया. शुक्रवार को मतदान संपन्न कराने के लिए मतदानकर्मी गुरुवार की शाम तक अपने-अपने कलस्टर सेंटर पर पहुंच गये. बीडीओ अशोक प्रसाद ने प्रखंड कार्यालय से कलस्टर सेंटर के लिए उन्हें वाहनों से भेजवाया. बीडीओ ने बताया कि जिला मुख्यालय […]

दाउदनगर (अनुमंडल) : विधानसभा चुनाव के लिए मतदानकर्मियों को प्रखंड कार्यालय परिसर से रवाना किया गया. शुक्रवार को मतदान संपन्न कराने के लिए मतदानकर्मी गुरुवार की शाम तक अपने-अपने कलस्टर सेंटर पर पहुंच गये. बीडीओ अशोक प्रसाद ने प्रखंड कार्यालय से कलस्टर सेंटर के लिए उन्हें वाहनों से भेजवाया. बीडीओ ने बताया कि जिला मुख्यालय से पोलिंग पार्टी इवीएम लेकर कलस्टर सेंटर पहुंच गये हैं. सुविधा के लिए मतदानकर्मियों को प्रखंड कार्यालय बुला कर भी उन्हें रवाना किया गया है. दाउदनगर प्रखंड में 10 कलस्टर सेंटर बनाये गये हैं.

जबकि, ओबरा प्रखंड में 13 कलस्टर सेंटर बनाये गये हैं. मतदानकर्मियों को ओबरा प्रखंड मुख्यालय से भी रवाना किया गया. दूसरी ओर पुलिस बल को भी कलस्टर सेंटर के लिए रवाना किया गया. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने पुलिस बल को निर्धारित सेंटर के लिए रवाना किया. उन्होंने बताया कि सभी बूथों पर अर्धसैनिक बलों, बिहार पुलिस के जवानों व महिला पुलिस की तैनाती की गयी है. दाउदनगर बीडीओ ने बताया कि कलस्टर सेंटर से मतदानकर्मी व पुलिस बल अहले सुबह अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंच जायेंगे. थानाध्यक्ष ने बताया कि स्वच्छ वातावरण में मतदान संपन्न कराने की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

पुलिस द्वारा सघन गश्ती भी की जायेगी. दूसरी ओर प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार की दोपहर तक तो सन्नाटा सा दिखा. मतदानकर्मियों को बूथों तक ले जाने वाली वाहने मैदान में खड़ी दिखी. लेकिन दोपहर बाद काफी संख्या में मतदानकर्मी पहुंच गये. पुलिस के जवानों का भी आने का सिलसिला जारी रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >