वोट कराने के लिए कलस्टर सेंटर रवाना हुए पोलिंग पार्टी

कुटुंबा (औरंगाबाद) : शुक्रवार को विधानसभा चुनाव है. कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक वोट डाले जायेंगे. इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. गुरुवार को सभी पोलिंग पार्टी मतदान कराने के लिए अपने कलस्टर सेंटर पर रवाना हुए. रात को वे कलस्टर सेंटर […]

कुटुंबा (औरंगाबाद) : शुक्रवार को विधानसभा चुनाव है. कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक वोट डाले जायेंगे. इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. गुरुवार को सभी पोलिंग पार्टी मतदान कराने के लिए अपने कलस्टर सेंटर पर रवाना हुए. रात को वे कलस्टर सेंटर पर रूकने के बाद बूथ के लिए सुबह रवाना होंगे. कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 26 हजार के लगभग मतदाता वोट डालेंगे.

इसमें 1 लाख 24 हजार पुरुष व 1 लाख 2 हजार महिला वोटर शामिल हैं. मतदाता 11 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला इवीएम में बंद करेंगे. चुनाव कार्य से जुड़े विभिन्न बातों की जानकारी देते हुए बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में 250 बूथ व 9 अतिरिक्त बूथ बनाये गये हैं. जिस बूथ पर मतदाता अधिक हैं वहां अतिरिक्त कर्मचारी को भेजा जा रहा है.

वोटिंग के समय किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए पारा मिलिटरी बल की तैनाती की गयी है. संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर पुलिस बल की विशेष व्यवस्था की गयी है. कोई व्यक्ति दोबारा वोटिंग न करें इसके लिए कैमरे भी लगाये गये हैं. बूथ पर किसी तरह की गड़बड़ी पैदा करनेवालों पर कैमरे मैन की नजर होगी. विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए गश्ती दल व मजिस्ट्रेट को लगाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >