औरंगाबाद (नगर) : 16 अक्तूबर यानी शुक्रवार को जिले के 1729 बूथों पर दूसरे चरण के होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने सारी तैयारी पूरी कर ली है. जिले के सभी छह विधानसभा में होने वाले चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने बूथों पर मतदान कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों को जिला मुख्यालय से मतदान सामग्री व इवीएम देकर रवाना किया, जो देर शाम तक अपने-अपने तय मदतान केंद्रों पर पहुंच गये.
इससे संबंधित जानकारी देते हुए जिलाधिकारी कंवल तनुज ने बताया कि औरंगाबाद में चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त संपन्न कराया जायेगा. इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए बूथों पर दंडाधिकारियों को पुलिस पदाधिकारी के साथ तैनात किया गया है. इसके अलावे क्षेत्र में पेट्रोलिंग पार्टी को लगाया गया हैं, जो बूथों का लगातार जायजा लेंगे. इनके अलावे सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है, जो पुलिस पदाधिकारी व जवान के साथ निरीक्षण करेंगे और मतदान के दौरान होने वाली गड़बड़ियों पर नजर रखेंगे. यही नहीं थाना स्तर पर जोन बनाया गया है. जिसमें दंडाधिकारी के साथ थानाध्यक्ष क्षेत्र में भ्रमणशील रहेगें और सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करेंगे.
इसके अलावे सुपर जोन भी बनाया गया है. इनमें वरीय उपसमाहर्ता व इंस्पेक्टर से ऊपर रैंक के पदाधिकारी रहेंगे. जो जिले के विभिन्न इलाकों के मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहेंगे ताकि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराया जा सके. यही नहीं 488 बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्वर को लगाया गया है. 99 मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी है. 68 बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है, ताकि लोग हो रहे मतदान को कहीं से भी देख सकें. यही नहीं प्रत्येक थाना में एंटी दंगा निरोधक वाहन रहेगा, जिस पर चिता, सीआइटी, सीआरपीएफ, जिला पुलिस के जवान क्षेत्र में भ्रमण करेंगे. मौसम को देखते हुए होने वाले चुनाव में सभी मतदान कर्मियों को समुचित दवा उपलब्ध करायी गयी है.
यही नहीं सभी अस्पताल को खुला रखने और पर्याप्त मात्रा में जरूरतमंद इमरजेंसी दवा के साथ चिकित्सकों को तैनात रहने का निर्देश दिया गया है. सभी बूथों पर रहेंगे अर्द्धसैनिक बल पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने कहा कि जिले के सभी बूथों पर अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है. ताकि चुनाव भयमुक्त,शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराया जा सके. जिले में पर्याप्त संख्या में पारा मिलिटरी फोर्स जिले में बाहर से आये हैं. जिन्हें अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगाया गया है. इनके अलावे दूसरे जिले से बिहार पुलिस आये हैं. उन्हें भी ड्यूटी पर लगाया गया है. इसके अलावे सैप जवान को भी मतदान में लगाया गया है. जमीन से लेकर आसमान से होगी निगरानी शुक्रवार को होनेवाले विधानसभा चुनाव व नक्सली गतिविधि को देखते हुए जिला प्रशासन काफी सतर्क दिखाई दे रही है. चुनाव के दौरान नक्सली, अपराधी कोई घटना का अंजाम न दे सके, इसे देखते हुए जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा की व्यवस्था चौकस की गयी गयी है.
एसपी ने बताया कि एक हेलीकाॅप्टर से सेना के जवान चुनाव का जायजा लेंगे. जिलाधिकारी ने कहा कि जिन मतदाताओं के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है, उनके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने वैकल्पिक दस्तावेज की व्यवस्था की है ताकि मतदान के दिन मताधिकार का प्रयोग कर सकें. जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता पहचान पत्र के अलावे पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्येंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/ पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गये फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों/ डाक घरों द्वारा जारी किये गये फोटो युक्त पासबुक, आय कर पहचान पत्र (पैन कार्ड),आधार कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर(एनपीआर), मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज व निर्वाचन तंत्र द्वारा जारी प्रमाणिक फोटो मतदाता परची पर वोट कर सकते हैं. जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबरचुनाव के दौरान होने वाले गड़बड़ी व सहूलियत के लिए जिला प्रशासन ने विधानसभावार नियत्रंण कक्ष बनाया है.
इस नंबरों पर मतदान के दौरान गड़बड़ी की शिकायत दर्ज करा सकते हैं. जो इस प्रकार है़06186-222714, 06186-222715, 06186-222716, 06186-222717, 06186-222718, 06186-222719राजस्तरीय कंट्रोल रूम- 0612-2217788,हेल्पलाइन नंबर-18003456342 पर संपर्क कर सकते हैं.कुटुंबा, रफीगंज व नवीनगर में तीन बजे तक ही मतदान जिलाधिकारी कंवल तनुज ने बताया कि औरंगाबाद व ओबरा विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक मतदान होगा. जबकि, कुटुंबा, रफीगंज व नवीनगर विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक ही मतदान होंगे.
गोह विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदाता अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान के दौरान गड़बड़ी पर करें संपर्कजिलाधिकारी -9473191261पुलिस अधीक्षक -9431822974डीडीसी -9431818354सदर
एसडीओ-9473191263दाउदनगर एसडीओ -9473191264एएसपी अभियान -9955298458सदर
एसडीपीओ-9431800106दाउदनगर एसडीपीओ-9431800105प्रभात खबर का हेल्प लाइन नंबरमतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की जानकारी प्रभात खबर कार्यालय को भी दे सकते हैं. आपके द्वारा दी गयी जानकारी को प्रशासन तक पहुंचाया जायेगा. कार्यालय प्रभारी गोपाल प्रसाद सिंह – 9431408668केशव कुमार सिंह -9801570821, 9473201871सुजीत कुमार सिंह-9162304019, 9504363398ओम प्रकाश-9472206191
