हसपुरा में एक लाख 5 हजार 834 मतदाता

हसपुरा (औरंगाबाद) : गोह विधानसभा क्षेत्र के हसपुरा प्रखंड में कुल एक लाख 5 हजार 834 मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे. इसमें 59 हजार 228 मतदाता पुरुष व 46 हजार 606 महिला मतदाता है. ये सभी मतदाता सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक अपने-अपने बूथों पर मतदान कर सकेंगे. बीडीओ सह प्रखंड […]

हसपुरा (औरंगाबाद) : गोह विधानसभा क्षेत्र के हसपुरा प्रखंड में कुल एक लाख 5 हजार 834 मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे. इसमें 59 हजार 228 मतदाता पुरुष व 46 हजार 606 महिला मतदाता है. ये सभी मतदाता सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक अपने-अपने बूथों पर मतदान कर सकेंगे.

बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी वेद प्रकाश ने बताया भयमुक्त मतदान के लिए सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा बल तैनात होंगे. बूथों पर विकलांगों के लिए रैंप बनाये गये हैं. मतदानकर्मियों के लिए शौचालय, बिजली, पेयजल की सुविधा होगी. सभी बूथों को 10 सेक्टर में विभक्त कर मजिस्ट्रेट देखरेख के लिए नियुक्त किये गये हैं. हालांकि काफी मशक्कत के बाद बिजली कई बूथों पर अब तक नहीं पहुंच सकी, जिसमें जखौरा, अहियापुर, सोनहथू, बंधु बिगहा शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >