थेथरलॉजी स्कूल के हेडमास्टर हैं लालू : पप्पू कहा- नरेंद्र मोदी से बड़ा चालबाज इस धरती पर नहीं (फोटो नंबर-1) परिचय- सभा में पप्पू यादव का माला से स्वागत करते कार्यकर्ता औरंगाबाद (ग्रामीण)बिहार में गरीबों की किस्मत को किसी ने बनाने का काम नहीं किया, बल्कि बिगाड़ने का काम हुआ, वह भी तेजी के साथ. लालू व नीतीश ने गरीबों का सिर्फ इस्तेमाल किया. उनकी भलाई के लिए कोई काम नहीं किये. लालू यादव थेथरलॉजी स्कूल के हेडमास्टर हैं. जिस मगध की धरती से भारत को पहचान मिली, आज उसी मगध में जातियता का रंग घोल दिया गया. चारों तरफ खून की होली खेली गयी. नरसंहार को अंजाम दिया गया और इसके पीछे सफेदपोश जिम्मेवार हैं. ये बातें औरंगाबाद के गांधी मैदान में जन अधिकार पार्टी द्वारा आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहीं. पप्पू यादव जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी संजीत चौरसिया के पक्ष में सभा कर रहे थे. उन्होंने लालू- नीतीश व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जम कर हमला किया. कहा कि नरेंद्र मोदी ने झूठे सपने लोगों को दिखाये. उनसे बड़ा चालबाज इस धरती पर नहीं होगा. गरीबों की इज्जत और मान-सम्मान को उन्होंने ठेस पहुंचाया. इसका जवाब जनता देगी. लालू प्रसाद व नीतीश कुमार में सौतन का बैर था. आज दोनों प्रेमी हो गये हैं और बिहार को लूटने का प्लान बना लिया है. पप्पू यादव की सरकार बनी तो खून चुसवा डॉक्टरों का हिसाब लिया जायेगा. निजी शिक्षण संस्थानों के रि-एडमिशन पर कार्रवाई होगी. बटाई बिल लागू होगा. गरीबों को रंगीन टीवी व जरसी गाय दिया जायेगा. बेटियों की पढ़ाई के लिए फिक्स डिपोजिट और दो बच्चे वाले माता-पिता को आदर्श मां-बाप घोषित किया जायेगा. इसके लिए आपके समर्थन की जरूरत है. संजीत चौरसिया को जीता कर भेजिये और बिहार में स्वच्छ शासन लाइए. औरंगाबाद से चुनाव लड़ रहे संजीत चौरसिया ने कहा कि औरंगाबाद का विकास ठप पड़ा हुआ है. आप मुझे एक मौका दीजिए. आपके दिल में जगह बनाऊंगा. शहर से लेकर गांव तक का विकास होगा. किसानों के खेतों में हरियाली आयेगी. रूके हुए परियोजना को प्रारंभ किया जायेगा. सभा को नूर मोहम्मद मदानी ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता व देखरेख सुरेंद्र यादव ने की. राम पुकार गुप्ता, यशवंत चौरसिया सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
थेथरलॉजी स्कूल के हेडमास्टर हैं लालू : पप्पू
थेथरलॉजी स्कूल के हेडमास्टर हैं लालू : पप्पू कहा- नरेंद्र मोदी से बड़ा चालबाज इस धरती पर नहीं (फोटो नंबर-1) परिचय- सभा में पप्पू यादव का माला से स्वागत करते कार्यकर्ता औरंगाबाद (ग्रामीण)बिहार में गरीबों की किस्मत को किसी ने बनाने का काम नहीं किया, बल्कि बिगाड़ने का काम हुआ, वह भी तेजी के साथ. […]
