पक्की सड़क से नहीं जुड़ सका फदरपुर गांव

पक्की सड़क से नहीं जुड़ सका फदरपुर गांव दाउदनगर (औरंगाबाद) सिंदुआर पंचायत के फदरपुर गांव में जाने के लिए पक्की सड़क नहीं है. गांववालों ने बताया कि आजादी के इतने दिनों बाद भी गांव में जाने के लिए पक्की सड़क नहीं बनायी गयी है. मखरा मोड़ से परिहारा जानेवाली सड़क के बीच से फदरपुर जाने […]

पक्की सड़क से नहीं जुड़ सका फदरपुर गांव दाउदनगर (औरंगाबाद) सिंदुआर पंचायत के फदरपुर गांव में जाने के लिए पक्की सड़क नहीं है. गांववालों ने बताया कि आजादी के इतने दिनों बाद भी गांव में जाने के लिए पक्की सड़क नहीं बनायी गयी है. मखरा मोड़ से परिहारा जानेवाली सड़क के बीच से फदरपुर जाने के लिए सड़क निकलती है जो लगभग दो किलोमीटर है. 20 वर्ष पूर्व रोड़ा व छाई डाल कर चलने लायक बनाया गया था. स्थानीय विधायक तथा जिला पार्षद से कई बार सड़क बनाने के लिए संपर्क किया गया. लेकिन, सभी ने सिर्फ आश्वासन ही दिया. बरसात के दिनों में यह सड़क चलने लायक नहीं रह जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >