संघर्ष समिति का धरना 25 से

संघर्ष समिति का धरना 25 से औरंगाबाद (सदर)पूर्व मध्य रेलखंड के गया- मुगलसराय के अंतर्गत बघोई कुसा स्टेशन विकास संघर्ष समिति के सदस्यों ने यात्री सुविधा को लेकर धरना देने का निर्णय लिया है. जानकारी देते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि इससे पहले जुलाई में फेसर स्टेशन पर न्यूनतम […]

संघर्ष समिति का धरना 25 से औरंगाबाद (सदर)पूर्व मध्य रेलखंड के गया- मुगलसराय के अंतर्गत बघोई कुसा स्टेशन विकास संघर्ष समिति के सदस्यों ने यात्री सुविधा को लेकर धरना देने का निर्णय लिया है. जानकारी देते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि इससे पहले जुलाई में फेसर स्टेशन पर न्यूनतम यात्री सुविधा के लिए भारत सरकार के रेलमंत्री से पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया था. लेकिन, उस पर कोई विचार नहीं किया गया. रेल मंत्री के निराशापूर्ण रवैये को देखते हुए स्टेशन संघर्ष समिति के लोगों ने यह निर्णय लिया कि आगामी 25 से 29 अक्तूबर तक पांच दिवसीय धरना देंगे और इसके माध्यम से सरकार को आगाह करेंगे. समिति के लोगों ने धरना से संबंधित एक पत्र को भारत सरकार के रेल मंत्री सहित रेल अधिकारियों को भेजी है. समिति के लोगों ने यह भी निर्णय लिया है कि धरने के बाद भी अगर कोई निष्कर्ष नहीं निकलता है तो यात्री सुविधा के लिए चक्का जाम करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >