एनडीए की सरकार बनना तय : मनोज

एनडीए की सरकार बनना तय : मनोज (फोटो नंबर -30) परिचय- सभा को संबोधित करते केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा औरंगाबाद (ग्रामीण)भारत सरकार के रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बारुण में भाजपा प्रत्याशी गोपाल नारायण सिंह के पक्ष में चुनावी सभा में लोगों को आह्वान किया कि क्षेत्र की सर्वांगीण विकास के लिए एनडीए को […]

एनडीए की सरकार बनना तय : मनोज (फोटो नंबर -30) परिचय- सभा को संबोधित करते केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा औरंगाबाद (ग्रामीण)भारत सरकार के रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बारुण में भाजपा प्रत्याशी गोपाल नारायण सिंह के पक्ष में चुनावी सभा में लोगों को आह्वान किया कि क्षेत्र की सर्वांगीण विकास के लिए एनडीए को समर्थन दें. पार्टी प्रत्याशी गोपाल नारायण सिंह को अपना सहयोग कर विधानसभा भेजें. मैं विश्वास दिलाता हूं कि शिकायत का मौका कभी नहीं मिलेगा. बिहार में एनडीए की सरकार बनना तय है. आपके योगदान की जरूरत है. सभा को प्रदेश स्तरीय नेता अजेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महामंत्री सुनील शर्मा व देखरेख जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने की. मौके पर जिला प्रवक्ता विनोद सिंह, हरेंद्र पांडेय,मुकेश शर्मा आदि लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >