संस्कृत हाइस्कूल उपेक्षा का शिकार बच्चों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ हसपुरा (औरंगाबाद)प्रखंड के एसके दीक्षित संस्कृत हाइस्कूल बड़ोखर सरकारी उपेक्षा का शिकार है. विद्यालय के संस्थापक डाॅ तपेश्वर सिंह ने बताया कि सरकार संस्कृत विद्यालय के शिक्षकों व स्कूली बच्चों के साथ भेदभाव कर रही है. विद्यालय के नामांकित बच्चे पोशाक, साइकिल व छात्रवृत्ति योजना से वंचित हैं. बच्चों को सरकारी सहायता नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से संस्कृत स्कूल का स्थापना किया गया था वह उद्देश्य तो बच्चों को संस्कृत भाषा की जानकारी देकर पूरा हो रहा है. लेकिन, शिक्षक एवं बच्चों को सरकारी लाभ नहीं मिल रहा है. विद्यालय के बच्चे व शिक्षकों ने पोशाक, साइकिल व छात्रवृत्ति के रुपये उपलब्ध कराने की मांग शिक्षा विभाग से की है.
संस्कृत हाइस्कूल उपेक्षा का शिकार
संस्कृत हाइस्कूल उपेक्षा का शिकार बच्चों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ हसपुरा (औरंगाबाद)प्रखंड के एसके दीक्षित संस्कृत हाइस्कूल बड़ोखर सरकारी उपेक्षा का शिकार है. विद्यालय के संस्थापक डाॅ तपेश्वर सिंह ने बताया कि सरकार संस्कृत विद्यालय के शिक्षकों व स्कूली बच्चों के साथ भेदभाव कर रही है. विद्यालय के नामांकित बच्चे पोशाक, साइकिल […]
