चांदखाप के वोटरों ने फिर नहीं लिया मतदाता परची अंबा (औरंगाबाद)कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 121 प्राथमिक स्कूल चांद खाप के वोटरों ने दोबारा बीएलओ को वापस घुमा दिया. वोट बहिष्कार करने की बात कह कर मतदाताओं ने वोटर परची लेने से इनकार कर दिया. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बीएलओ सुनील कुमार मतदाता परची बांटने को लेकर गांव में पहुंचे,तो ग्रामीण लेने से इनकार कर दिये. उन्होंने इसकी सूचना बीडीओ को दी. बीडीओ मनोज कुमार के निर्देश पर बीएलओ शनिवार को पुन: गांव में जाकर लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया,पर ग्रामीण उनकी एक सुनने को तैयार नहीं हुए. ग्रामीण का कहना है कि जब हमारे विकास के लिए किसी को चिंता नहीं है, तो फिर हम वोट क्यों दे. गौरतलब है कि गांव की सड़क का निर्माण नहीं होने को लेकर ग्रामीणों ने एक बैठक कर वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया था. इस बूथ पर चांदखाप, खैरा , नोनिया बिगहा, करकटा , सडीहा व दुसाध बिगहा के मतदाता वोट डालते हैं. बीएलओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार केवल करकटा के मतदाता ही वोटर परची रिसीव किये हैं.
चांदखाप के वोटरों ने फिर नहीं लिया मतदाता परची
चांदखाप के वोटरों ने फिर नहीं लिया मतदाता परची अंबा (औरंगाबाद)कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 121 प्राथमिक स्कूल चांद खाप के वोटरों ने दोबारा बीएलओ को वापस घुमा दिया. वोट बहिष्कार करने की बात कह कर मतदाताओं ने वोटर परची लेने से इनकार कर दिया. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बीएलओ सुनील कुमार मतदाता […]
