इटहट में महिला की हत्या मृतका के पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकीबारुण (औरंगाबाद)उन्थू टोला फेसर गांव के सिद्धेश्वर सिंह ने अपनी बेटी वंदना देवी (25) की हत्या की प्राथमिकी बारुण थाने में दर्ज करायी है. सिद्धेश्वर ने बताया है कि नौ अक्तूबर को औरंगाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में आये थे. मेरी बेटी के ससुराल के गांववाले भी आये थे. उन लोगों ने बताया कि मेरी बेटी की हत्या कर दी गयी. जब मैं अपनी बेटी का ससुराल बारुणा थाना क्षेत्र के इटहट पहुंचा तो ससुराल वालों ने बताया कि किसी बीमारी की वजह से आपकी बेटी की मौत हो गयी है. आसपास के लोगों से पता चला कि गला दबा कर उसे मार दिया गया. मुझे इसकी सूचना भी नहीं दी गयी और दाह संस्कार कर दिया गया. मैं अपनी बेटी की शादी जून 2012 में की थी. दहेज के लिए उसे हमेशा प्रताड़ित किया जाता था. उसकी एक बेटी और एक बेटा है. मुझे शक है कि उसके पति अभिमन्यु सिंह, ससुर विनोद सिंंह, सास रेणु देवी, ननद चंदा कुमारी व राधा कुमारी ने मिल कर मेरी की गला दबा कर मार डाला है. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
इटहट में महिला की हत्या
इटहट में महिला की हत्या मृतका के पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकीबारुण (औरंगाबाद)उन्थू टोला फेसर गांव के सिद्धेश्वर सिंह ने अपनी बेटी वंदना देवी (25) की हत्या की प्राथमिकी बारुण थाने में दर्ज करायी है. सिद्धेश्वर ने बताया है कि नौ अक्तूबर को औरंगाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में आये थे. मेरी बेटी […]
