महिला कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण(फोटो नंबर-27) परिचय- प्रशिक्षण देते बीडीओ कुटुंबा (औरंगाबाद) मतदान के दिन बूथ के समीप ही हेल्प डेस्क पर प्रतिनियुक्त महिला शिक्षक व आंगनबाड़ी सेविकाओं को शनिवार को प्रशिक्षण दिया गया. बीडीओ मनोज कुमार, बीसीओ महफुज आलम व मास्टर ट्रेनर बीआरपी चंद्रशेखर प्रसाद साहू ने उनके कार्यों के बारे में विस्तार से बताया. बीडीओ ने कहा कि हेल्प डेस्क पर प्रतिनियुक्त कर्मी बूथ पर वोटर परची को लेकर रहेंंगे. वोटरों को बूथ पर भी परची दिया जायेगा. बीडीओ ने कहा कि आप बुद्धिजीवी महिला है अपने आसपास के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें. बीसीओ ने कहा कि इसके लिए हेल्प डेस्क खोले जाने का उद्देश्य मतदाताओं को मदद करना है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो. बीसीओ ने बताया कि 13 अक्तूबर को इन्हें फाइनल प्रशिक्षण दिया जायेगा. इस मौके पर बीआरपी निर्भय कुमार सिंह, अवधेश प्रसाद, राकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मसुर आलम,दिलावर आलम, उज्जवल कुमार आदि थे.
महिला कर्मचारियों को दिया गया प्रशक्षिण
महिला कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण(फोटो नंबर-27) परिचय- प्रशिक्षण देते बीडीओ कुटुंबा (औरंगाबाद) मतदान के दिन बूथ के समीप ही हेल्प डेस्क पर प्रतिनियुक्त महिला शिक्षक व आंगनबाड़ी सेविकाओं को शनिवार को प्रशिक्षण दिया गया. बीडीओ मनोज कुमार, बीसीओ महफुज आलम व मास्टर ट्रेनर बीआरपी चंद्रशेखर प्रसाद साहू ने उनके कार्यों के बारे में विस्तार […]
