माइक्रो ऑब्जर्वरों को बताये गये मतदान कराने के तरीके

माइक्रो ऑब्जर्वरों को बताये गये मतदान कराने के तरीके (फोटो नंबर-28,29)कैप्शन- प्रशिक्षण देते विनोद कुमार पंकज व प्रशिक्षण लेते माइक्रो ऑब्जर्वर औरंगाबाद (नगर) विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को नगर भवन में माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण देते हुए वरीय उप समाहर्ता सह प्रशिक्षण प्रभारी विनोद कुमार पंकज ने माइक्रो ऑब्जर्वरों को 29 […]

माइक्रो ऑब्जर्वरों को बताये गये मतदान कराने के तरीके (फोटो नंबर-28,29)कैप्शन- प्रशिक्षण देते विनोद कुमार पंकज व प्रशिक्षण लेते माइक्रो ऑब्जर्वर औरंगाबाद (नगर) विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को नगर भवन में माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण देते हुए वरीय उप समाहर्ता सह प्रशिक्षण प्रभारी विनोद कुमार पंकज ने माइक्रो ऑब्जर्वरों को 29 बिंदुओं पर जानकारी दी. इस दौरान श्री पंकज ने कहा कि मतदान शुरू होने से पहले पोलिंग एजेंट के समक्ष मॉक पॉल करायेंगे. इसके बाद मॉक पॉल को डिलेट करने के बाद मतदाताओं का मतदान शुरू होगा. मतदान संपन्न होने के बाद अपने उपस्थिति में इवीएम को अच्छी तरह से शील करेंगे. साथ ही घंटे-घंटे पोलिंग प्रतिशत का रिपोर्ट कंट्रोल रूम में देना सुनिश्चित करेंगे. इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. मतदान प्रारंभ होने से पूर्व ही माइक्रो ऑब्जर्वर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच जायेंगे. इस प्रशिक्षण में औरंगाबाद जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव प्रेक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >