लालू -नीतीश को हुआ है मोदीफोबिा: अमित शाह(फोटो नंबर-24,25) परिचय- सभा को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सभा में उमड़ी भीड़ ( पेज वन)

लालू -नीतीश को हुआ है मोदीफोबिा: अमित शाह(फोटो नंबर-24,25) परिचय- सभा को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सभा में उमड़ी भीड़ ( पेज वन) दाउदनगर(अनुमंडल): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार को मोदीफोबिया हो गया है. मुझसे भी ज्यादा वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

लालू -नीतीश को हुआ है मोदीफोबिा: अमित शाह(फोटो नंबर-24,25) परिचय- सभा को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सभा में उमड़ी भीड़ ( पेज वन) दाउदनगर(अनुमंडल): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार को मोदीफोबिया हो गया है. मुझसे भी ज्यादा वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते है और रोज अलग-अलग प्रकार की गलियां बकते है, जो बिहार के शान के खिलाफ है. गोह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार के समर्थन में हसपुरा हाई स्कूल के मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि आपने कांग्रेस को कई दशक, राजद को 15 साल और नीतीश को 10 साल दिया. आप एनडीए गठबंधन को 5 साल दीजिए.हम बिहार को देश के नंबर एक राज्य बना देंगे. बिहार की जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया है. भाजपा शासित राज्य विकसित राज्य की श्रेणी में आते है. यहां के इंसान मेहनतकश व मेधावी है. सबसे ज्यादा आइएएस व आइपीएस यहीं से निकलते है. यहां मां गंगा जी की कृपा है कि यहां पानी का भंडार पड़ा है. बिहारी युवाओं के पसीने से देश के कई राज्य विकसित हुये है. यहां दुर्भाग्य की बात है कि जो बिहारी देश को समृद्ध कर रहे है वह बिहार समृद्ध नहीं हो पाया. भाजपा शासित प्रदेश में युवाओं को रोजगार मिला है.बीमार पड़ने पर 10मिनट में एम्बुलेंस पहुंच जाता है.उच्च शिक्षा की बेहतर व्यवस्था है. 24 घंटे बिजली रहती है. शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है. लेकिन बिहार इन सब सुविधाओं से वंचित है.कल कारखाना लगाने के लिये एक साल पूर्व हुए सर्वे में बिहार 27वें और झारखंड 29वें स्थान पर था. झारखंड में परिवर्तन होते ही झारखंड तीसरे स्थान पर पहंुच गया. आप एक बार मौका दीजिये पलायन समाप्त हो जायेगा. यही रोजगार मिलेगा.उन्होंने आम जनता से पूछा कि 15 साल का लालू राज क्या था. जनता ने जवाब दिया- जंगल राज. उन्होंने कहा कि इसी से मुक्ति के लिये भाजपा कार्यकर्ताओं ने संघर्ष का रास्ता अपनाया और नीतीश को सीएम बनाया.नीतीश प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने लगे. गठबंधन तोड़ दिया. मुख्यमंत्री बने रहने के लिये लालू की गोद में जाकर बैठ गये. यह स्वार्थ आधारित गठबंधन है. नीतीश को विकास से कोई मतलब नहीं है. केंद्र सरकार जो एक लाख 25 हजार करोड़ रुपये व चालू योजनाओं के लिये 40 हजार करोड़ रुपये का पैकेज दे रही है वह बिहार का हक है. बिहार की जनता की कृपा से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने है. उन्होंेने लालू प्रसाद यादव के बीफ संबंधित बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस बार सोनिया गांधी, नीतीश कुमार, राहुल गांधी क्यों मौन साधे हुये है. श्री शाह ने एनडीए गठबंधन को दो तिहाई बहुमत मिलने का दावा करते हुये आम जनता से कहा कि हर व्यक्ति 25-25 वोट दिलवाये और ज्यादा से ज्यादा मतदान सुनिश्चित कराने का संकल्प ले. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की ट्रेन चल पड़ी है. पूरे बिहार में माहौल दिख रहा है कि 8 नवंबर को एनडीए की सरकार बन रही है और बिहार की जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया है. चुनावी सभा की देखरेख भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने की.परिवर्तन की बात नीतीश को लगती है खराब : मंगल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि हम बिहार में परिवर्तन करना चाहते है.विकास के मामले में पहले स्थान पर लाने के लिये, बिहार के बेहतर भविष्य के लिये हम परिवर्तन की बात करते है तो नीतीश कुमार को खराब लगता है. हम परिवर्तन इसलिए चाहते है कि बिहार में किसानों को आत्महत्या न करना पडे. किसानों को अपना धान खेत में न जलाना पड़े. हर खेत को पानी मिले. 15 दिसंबर 2016 तक सभी गांवों व टोलो तक बिजली पहुंचेगी. हर गांव में दो फेज बिजली मिलेगा. एक फेज खेतों के लिये और एक फेज घरों के लिये दिया जायेगा. बिहार में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो चुकी है. ऐसी शिक्षण संस्थान की स्थापना हम करेंगे, जिससे पढ़ने के लिये बाहर न जाना पड़े. हम विकास के लिये परिवर्तन की बात करते है. बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. पटना के वीआइपी इलाकों में एएसपी को गोली मार दी गयी. 48 घंटे बाद भी अपराधी नहीं पकड़े गये. बिहार की जनता जंगल राज नहीं आने देगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >