दबंगों ने घर में घुस कर की महिला की पिटाई

औरंगाबाद (नगर) : टंडवा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में वोट विवाद को लेकर दबंगों ने एक महादलित परिवार के घर में घुसकर महिला के साथ पिटाई की. इस घटना में राजमुनी देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी, जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. जख्मी महिला ने बताया कि मैं अपने […]

औरंगाबाद (नगर) : टंडवा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में वोट विवाद को लेकर दबंगों ने एक महादलित परिवार के घर में घुसकर महिला के साथ पिटाई की. इस घटना में राजमुनी देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी, जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. जख्मी महिला ने बताया कि मैं अपने घर पर कमल फूल का झंंडा रखी थी, इसी बीच गांव के राहुल सिंह व चंदन सिंह सहित अन्य लोग पहुंचे और बोले कि वोट किसको देना है.

जब मैने बतायी कि एनडीए को देना है तो इसी बीच उक्त लोगो ने लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई की. साथ ही धमकी दी कि थाने में जाकर केस करोगी तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगी. इधर, नगर थाने की पुलिस ने फर्द बयान दर्ज की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >