सड़क के लिए ग्रामीणों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

सड़क के लिए ग्रामीणों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला आक्रोश जताते हुए ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का किया एलान (फोटो नंबर-18) परिचय- पुतला दहन करते ग्रामीण नवीनगर (औरंगाबाद)प्रखंड के रामनगर-टंडवा रोड स्थित करमा लहंग गांव के समीप आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका. ग्रामीण विजय मेहता, राम प्रवेश मेहता, तपेश्वर भुइंया, […]

सड़क के लिए ग्रामीणों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला आक्रोश जताते हुए ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का किया एलान (फोटो नंबर-18) परिचय- पुतला दहन करते ग्रामीण नवीनगर (औरंगाबाद)प्रखंड के रामनगर-टंडवा रोड स्थित करमा लहंग गांव के समीप आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका. ग्रामीण विजय मेहता, राम प्रवेश मेहता, तपेश्वर भुइंया, लखन पाल, सत्येंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, रमेश कुमार, आशा देवी, नीलम कुमारी, संतरा देवी, रीना, रानी समेत सैकड़ों ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए करमा लहंग गांव के समीप बीच सड़क पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया. पुतला दहन के इस कार्यक्रम में रामनगर पंचायत के लखनहवा, शिव बिगहा, करमा लहंग, डुमराही, दुरबीज करमा, इतवरन बिगहा, महुअरी के ग्रामीण शामिल थे. सभी ने स्थानीय विधायक के खिलाफ आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया व मुर्दाबाद के नारे लगाये. इन सभी ग्रामीणों का कहना था कि पंचायत क्षेत्र में स्थानीय विधायक द्वारा किसी तरह का कोई भी विकास का कार्य नहीं किया गया. सत्येंद्र सिंह ने कहा कि न तो सड़क बनी और न ही सिंचाई की कोई व्यवस्था किया गया. भगवान भरोसे कृषि पर आधारित खेती किसान कर रहे है. इसे न तो कोई देखने वाला है और न ही सुनने वाला. ऊपर से नील गाय फसल को रौंद डाल रहे हैं. शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौपट है. आजादी के बाद से आज तक शिव बिगहा में बिजली नहीं आयी. सुविधा के अभाव में झोलाछाप चिकित्सकों के सहारे इलाज कराने को विवश है. इन सारी समस्याओं को दर्शाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि हम सभी 16 अक्तूबर को होनेवाले मतदान के दिन वोट का बहिष्कार करेंगे. हमारी समस्याओं को देखने व सुनने न कोई जनप्रतिनिधि आता है और न ही प्रशासन या पुलिस पदाधिकारी. इसके कारण हम सबों को घर से निकल कर प्रखंड मुख्यालय व जिला मुख्यालय जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >