मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्राओं ने लगाया चौपाल

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्राओं ने लगाया चौपाल (फोटो नंबर-16) परिचय-जागरूता रैली में शामिल छात्राएं ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड के भीएसएस इंटर क्लासेस कोचिंग सेंटर की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता को लेकर रैली निकल कर चौपाल लगाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के निदेशक संतोष कुमार ने की. इस मौके पर छात्राओं ने मतदाताओं को जागरूकता […]

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्राओं ने लगाया चौपाल (फोटो नंबर-16) परिचय-जागरूता रैली में शामिल छात्राएं ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड के भीएसएस इंटर क्लासेस कोचिंग सेंटर की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता को लेकर रैली निकल कर चौपाल लगाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के निदेशक संतोष कुमार ने की. इस मौके पर छात्राओं ने मतदाताओं को जागरूकता करने के उद्देश्य से ढोलक,हारमोनियम के साथ गीत संगीत से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया. छात्राओं ने कहा कि भउजी वोटवा दीह हो, भइया वोटवा दीह हो, भइया मइया के साथ वोटवा दीह हो गीत के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में प्राचार्य ने उपस्थित शिक्षकों, छात्र-छात्राओं व अभिभावकों के अपील की कि पहले करें मतदान, तब जलपान करें. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शादी -विवाह में लोग उमंग से खुशी जाहिर करते है उसी तरह लोकतंत्र खुशी का पर्व है. इस मौके पर छात्रा रीना कुमारी, प्रिया कुमारी, रिंकी कुमारी, सोनी कुमारी, सोनालिका व अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >