पानी के अभाव में सूख रही धान की फसल

पानी के अभाव में सूख रही धान की फसल हसपुरा (औरंगाबाद)हथिया नक्षत्र में भी बारिश नहीं हुई. चित्रा नक्षत्र भी कई दिन बीत गये. चित्रा नक्षत्र के बाद किसान रबी फसल का पैरा लगाते हैं. अंतिम पटवन के अभाव में खेतों में धान की फसल सूख रही है. सोनहथू गांव के किसान अरुण सिंह, सत्येंद्र […]

पानी के अभाव में सूख रही धान की फसल हसपुरा (औरंगाबाद)हथिया नक्षत्र में भी बारिश नहीं हुई. चित्रा नक्षत्र भी कई दिन बीत गये. चित्रा नक्षत्र के बाद किसान रबी फसल का पैरा लगाते हैं. अंतिम पटवन के अभाव में खेतों में धान की फसल सूख रही है. सोनहथू गांव के किसान अरुण सिंह, सत्येंद्र सिंह, रामपुर कैथी के बृजनंदन सिंह, सुरेश सिंह, मनपुरा गांव के रवींद्र सिंह, हब्बसपुर के भूषण सिंह, अनुज सिंह,बघोई के बबन सिंह ने बताया कि उतरा नक्षत्र के बाद हथिया नक्षत्र बारिश का मूल नक्षत्र माना जाता है. किसान पूरी तरह आश्वस्त रहते हैं कि हथिया नक्षत्र में बारिश जरूर होगी. लेकिन, इस वर्ष हथिया नक्षत्र किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया. इससे रबी फसल का पैरा लगाना भी मुश्किल हो जायेगा. धान कटनी के पहले खेतों में नमी जरूरी है. बगैर नमी के पैरा नहीं लगाया जा सकता. धान की फसल को पानी नहीं मिलने से मार ही जायेगी. रबी फसल भी किसान नहीं लगा पायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >