वोटर आइडी कार्ड में पता गलत रहने से मतदाता परेशान दाउदनगर (औरंगाबाद)भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची व वोटर आइडी कार्ड में सुधार हेतु लाख प्रयास किये जा रहे हैं ,पर गलती सुधरने का नाम नहीं ले रही है. किसी का पता गलत है तो किसी का उम्र गलत लिख दिया गया है. दाउदनगर नगर पंचायत क्षेत्र के सुतहटी गली के आशुतोष नंदन ने बताया कि मैं दाउदनगर शहर का स्थायी निवासी हूं और कन्या मध्य विद्यालय के बूथ नंबर-9 पर मतदाता सूची में मेरा नाम दर्ज है. जब अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित कॉमन सर्विस सेंटर से अपना वोटर आइडी कार्ड निकलवाया तो मेरा घर का पता औरंगाबाद दर्ज है, जबकि थाना व अंचल दाउदनगर लिखा हुआ है. वहां के कर्मचारी ने बताया कि इंटरनेट के माध्यम से जो पता आपका लोड है वही निकल रहा है. वहीं अंकोढ़ा गांव के रामचंद्र सिंह ने बताया कि मेरा घर अंकोढ़ा है, पर वोटर आइडी कार्ड में पता तरार अंकित कर दिया गया है. जबकि अंकोढ़ा गांव के उतरी भाग में मतदाता सूची में मेरा नाम दर्ज है. 30 रुपये देने के बाद भी नाम,पता में गलती होने से लोग परेशान हैं.आशुतोष ने बताया कि इसकी लिखित शिकायत हमलोग भारत निर्वाचन आयोग से करेंगे. क्योंकि इसके कारण कई जगहों पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
वोटर आइडी कार्ड में पता गलत रहने से मतदाता परेशान
वोटर आइडी कार्ड में पता गलत रहने से मतदाता परेशान दाउदनगर (औरंगाबाद)भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची व वोटर आइडी कार्ड में सुधार हेतु लाख प्रयास किये जा रहे हैं ,पर गलती सुधरने का नाम नहीं ले रही है. किसी का पता गलत है तो किसी का उम्र गलत लिख दिया गया है. दाउदनगर नगर […]
