औरंगाबाद (ग्रामीण): औरंगाबाद के गांधी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती ने कहा िक बिहार को अपराधियों व दंगाइयों से बचाना है, तो बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सिद्धांत ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के तले ही यहां के लोगों को चलना होगा. झूठी शानोशौकत लिये घूम रहे नेताओं का बहिष्कार करना होगा.
अगर यहां के लोग अपने प्रदेश में स्वच्छ वातावरण चाहते हैं, तो बसपा की सरकार बनानी होगी. हम अपने काम पर विश्वास रखते हैं, चुनावी घोषणापत्र जारी करने में नहीं. इसलिए चुनाव के दिन सुबह में जागो और वोट डालो. लालच में नहीं आना है और बसपा को जिताना है. मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को खूब कोसा.
