बारिश नहीं होने से धान की फसल सूखने के कगार पर दाउदनगर (औरंगाबाद) गोह प्रखंड के नगाइन गांव में पिछले 25 दिनों से बारिश नहीं होने के कारण धान की फसल सूखने लगी है. खेतों में दरार फट गये हैं. नगाइन गांव के ध्रुव नारायण ओझा ने बताया कि पिछले 25 दिनों से वर्षा नहीं होने के कारण हजारों बीघा में लगी धान की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गयी है. नहरों का पानी नीचले क्षेत्रों तक नहीं पहुंच पा रहा है.सिंचाई विभाग के पदाधिकारियों द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.सरकार के इस नीति से उबर कर किसान पंपिंग सेट के माध्यम से धान की फसल की सिंचाई कर रहे है. किसानों ने बताया कि एक बीघा धान की पंपिंग सेट से सिंचाई करने में लगभग एक हजार रुपये खर्च हो जाते है.अभी कम से कम चार बार धान की फसल को पानी की जरूरत है.
बारिश नहीं होने से धान की फसल सूखने के कगार पर
बारिश नहीं होने से धान की फसल सूखने के कगार पर दाउदनगर (औरंगाबाद) गोह प्रखंड के नगाइन गांव में पिछले 25 दिनों से बारिश नहीं होने के कारण धान की फसल सूखने लगी है. खेतों में दरार फट गये हैं. नगाइन गांव के ध्रुव नारायण ओझा ने बताया कि पिछले 25 दिनों से वर्षा नहीं […]
