वोटरों के सहयोग के लिए हर बूथ पर होगा हेल्प डेस्क अंबा
(औरंगाबाद) : विधानसभा चुनाव में वोटरों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए मतदान के दिन प्रत्येक बूथों पर हेल्प डेस्क खोला जायेगा. इसके लिए महिला शिक्षक व आंगनबाड़ी सेविकाओं को लगाया गया है.
बीडीओ सह एआरओ मनोज कुमार ने बताया कि सभी बूथों पर एक-एक महिला शिक्षक या सेविका की प्रतिनियुक्ति की गयी है. वे बूथ के समीप रह कर मतदाताओं को सहयोग पहुंचायेगी.
हालांकि, मतदाताओं को उनका परची पहले ही दे दिया जा रहा है. बीएलओ इस कार्य के लिए लगाये गये हैं. वे डोर टू डोर जाकर मतदाता परची का वितरण कर रहे हैं.
बीडीओ ने बताया कि जिन मतदाताओं को परची नहीं मिल पायेगा उन्हें हेल्थ डेस्क पर भी परची दिया जायेगा. परची पर उनका फोटो के साथ मतदाता पंजी में उनका क्रम संख्या अंकित होगा.
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 अक्तूबर तक परची का वितरण कर दिया जाना है. सामुदायिक भवन संख्या बूथ संख्या 201 के 100 प्रतिशत मतदाताओं के बीच वितरण कर दिया गया है.
