गुरु तभी मशहूर होते, जब शिष्य होते हैं अर्जुन (फोटो नंबर-6) परिचय-विमोचन करते अतिथि दाउदनगर (अनुमंडल) धर्मवीर भारती फिल्म एंड टेलीविजन प्रोडक्शन के बैनर तले बनाये जा रहे हेरिटज ऑफ मगध का अनुक्रम ‘ जिउतिया द कल्चर्र सीटी दाउनगर फेस्टीवल’ का प्रोमो रिलीज गुरुवार की देर रात पटवा टोली इमलीतल स्थित विद्यार्थी चेतना परिषद के मंच पर किया गया. इस अवसर पर देव सूर्य मंदिर व दाउदनगर के जिउतिया पर्व पर बनाये गये डॉक्यूमेंटरी फिल्म का प्रोमो दिखते हुए निर्देशक धर्मवीर भारती ने कहा कि जिउतिया का यह प्रोमो 24 घंटे में तैयार किया गया है. इसमें श्रमण संस्कृति दाउदनगर का वाहक पुस्तक से भी महत्वपूर्ण जानकारी ली गयी है. इसे देश व दुनिया के फिल्म फेस्टीवल में भेजा जायेगा. मशहूर रंगकर्मी व फिल्म निर्देशक आफताब राणा ने श्री भारती की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुरु तभी मशहूर होते हैं जब उनके शिष्य अर्जुन की तरह होते हैं. दाउदनगर के लोक कलाकार असल प्रस्तुत करते है,नकल तो नाटकों और फिल्मों में होता है. राजेंद्र चौधरी ने कहा कि अगर समाज साथ दे तो अगली बार ऐसा नकल प्रस्तुत करूंगा जो कल्पना भी नहीं कर सकेंगे. वार्ड पार्षद बसंत कुमार, सत्येंद्र कुमार, उपेंद्र कश्यप, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि चिंटु मिश्रा,एसके सुमन ने भी संबोधित किया. मौके पर प्रशांत कुमार, संदीप कुमार, प्रिंस कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.
गुरु तभी मशहूर होते, जब शष्यि होते हैं अर्जुन
गुरु तभी मशहूर होते, जब शिष्य होते हैं अर्जुन (फोटो नंबर-6) परिचय-विमोचन करते अतिथि दाउदनगर (अनुमंडल) धर्मवीर भारती फिल्म एंड टेलीविजन प्रोडक्शन के बैनर तले बनाये जा रहे हेरिटज ऑफ मगध का अनुक्रम ‘ जिउतिया द कल्चर्र सीटी दाउनगर फेस्टीवल’ का प्रोमो रिलीज गुरुवार की देर रात पटवा टोली इमलीतल स्थित विद्यार्थी चेतना परिषद के […]
