मतदान करें अवश्य, चाहे नोटा ही क्यों न हो

मतदान करें अवश्य, चाहे नोटा ही क्यों न हो(फोटो नंबर-7) परिचय-नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते प्रयास औरंगाबाद के कलाकार दाउदनगर (अनुमंडल)स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाये जा रहे जागो मतदाता जागे कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को भी नगर पंचायत कार्यालय के समीप, पुराना शहर चौक व महिला कॉलेज के पास किया गया. प्रयास संस्था के औरंगाबाद इकाई […]

मतदान करें अवश्य, चाहे नोटा ही क्यों न हो(फोटो नंबर-7) परिचय-नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते प्रयास औरंगाबाद के कलाकार दाउदनगर (अनुमंडल)स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाये जा रहे जागो मतदाता जागे कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को भी नगर पंचायत कार्यालय के समीप, पुराना शहर चौक व महिला कॉलेज के पास किया गया. प्रयास संस्था के औरंगाबाद इकाई के कलाकारों ने वरिष्ठ रंगकर्मी आफताब राण के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत प्रस्तुत किया. कलाकारों की टीम में मोहन शर्मा, उषा कुमारी, हेमा कुमारी, विजय कुमार गुप्ता, भोला राज, मोहम्मद सज्जाद, धीरेंद्र कुमार शामिल थे. कलाकारों ने पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं की खुशी से लेकर मतदाता पहचान पत्र बनवाने व मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया को नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से रेखांकित किया. लोगों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील करते हुए कहा गया कि अपना बेशकीमती वोट का इस्तेमाल अवश्य करें. यदि कोई प्रत्याशी आपको पसंद नहीं है तो आपके पास नोटा भी विकल्प के रूप में मौजूद है. अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, चाहे व नोटा का बटन ही क्या न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >