सभी प्रत्याशियों को मिला स्थान

सभी प्रत्याशियों को मिला स्थान औरंगाबाद : कार्यालयऔरंगाबाद के सीआरपीएफ कैंप मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा मंच पर एनडीए गंठबंधन के सभी प्रत्याशी मौजूद थे. मंच की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह कर रहे थे. देखरेख सांसद सुशील कुमार सिंह ने संभाल रखा था. सांसद द्वारा एनडीए के सभी प्रत्याशियों को बारी-बारी […]

सभी प्रत्याशियों को मिला स्थान

औरंगाबाद : कार्यालयऔरंगाबाद के सीआरपीएफ कैंप मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा मंच पर एनडीए गंठबंधन के सभी प्रत्याशी मौजूद थे. मंच की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह कर रहे थे.

देखरेख सांसद सुशील कुमार सिंह ने संभाल रखा था. सांसद द्वारा एनडीए के सभी प्रत्याशियों को बारी-बारी से बोलने का मौका दिया गया. इससे सभी प्रत्याशी काफी खुश थे. खुश होना लाजिमी था,क्योंकि मोदी जी की सभा मंच से बोलने का अवसर मिला. भीड़ देख कर उत्साहित प्रत्याशी व मंचासीन नेताओं ने जी भर के बोले.

‘इतिहास पढ़ें, तब बोलें मोदी जी’बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अरविंद शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर कड़ा एतराज जताया है. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी को इतिहास की जानकारी रख कर कुछ बोलना चाहिए. उन्होंने बिहार के विकास पर जो कटाक्ष किया है वह सरासर गलत है. उनके संबोधन से श्रीकृष्ण सिंह, डाॅ अनुग्रह नारायण सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान हुआ है.

बिहार को जो पैकेज दिये जाने की घोषणा की गयी है, वह केंद्र का है. किसी के घर से नहीं आया है. श्री सीमेंट ने किया स्वागत श्री सीमेंट उद्योग के औरंगाबाद बिहार सीमेंट उद्योग द्वारा संस्था के निदेशक रवि तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुके दिया और उनके साथ आयोजन मंच तक गये. प्रधानमंत्री के आगमन पर रवि तिवारी ने उद्योगपतियों के रूप में उनकी अगवानी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >