..और लोगों का जब्त हुआ खैनी-बीड़ी भी

..और लोगों का जब्त हुआ खैनी-बीड़ी भी औरंगाबाद (नगर) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभास्थल पर पहुंचने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 15 गेट बनाया गया था. सभी गेट पर पुलिस पदाधिकारी को भारी संख्या में पुलिस जवान मेटल डिटेक्टर के साथ तैनात थे. इस द्वार से गुजरने वाले सभी लोगों को जांच के बाद ही […]

..और लोगों का जब्त हुआ खैनी-बीड़ी भी औरंगाबाद (नगर) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभास्थल पर पहुंचने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 15 गेट बनाया गया था. सभी गेट पर पुलिस पदाधिकारी को भारी संख्या में पुलिस जवान मेटल डिटेक्टर के साथ तैनात थे. इस द्वार से गुजरने वाले सभी लोगों को जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही थी. जो लोग मोदी की सभा में खैनी, बीड़ी, पान, गुटखा ले जाने के रखे थे, उन्हें भी जांच के दौरान जब्त कर लिया गया. पीएम की चुनावी सभा में काफी भीड़ जुटने की संभावना पर ही प्रशासन ने अपनी पुख्ता तैयारी कर रखी थी. सुरक्षा का इंतजाम इस कदर किया गया था कि परिंदा भी पैर नहीं मार सके. शहर में भी कड़ी सुरक्षा थी. सुबह से ही पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा था. प्रमुख जगहों पर अर्द्धसैनिक बल तैनात किये गये थे. मगध प्रक्षेत्र के डीआजी रत्न संजय भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सजग थे. यही नहीं प्रधानमंत्री के सुरक्षा में लगे एसपीजी के जवान हर बारीकी पर नजर रखे हुये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >