ओबरा में राजनीतिक तापमान परवान पर

ओबरा में राजनीतिक तापमान परवान परदाउदनगर (अनुमंडल)ओबरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे 18 प्रत्याशियों में मात्र दो महिला प्रत्याशी है और दोनों ने पुरुष प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ रखी है. राजनीतिक तापमान परवान पर चढ़ता जा रहा है. द्वितीय चरण में 16 अक्तूबर को वोट पड़ना है. इस विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की […]

ओबरा में राजनीतिक तापमान परवान परदाउदनगर (अनुमंडल)ओबरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे 18 प्रत्याशियों में मात्र दो महिला प्रत्याशी है और दोनों ने पुरुष प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ रखी है. राजनीतिक तापमान परवान पर चढ़ता जा रहा है. द्वितीय चरण में 16 अक्तूबर को वोट पड़ना है. इस विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 34 हजार 445 है. चुनावी अखाड़े मे महिला प्रत्याशी के रूप में समाजवादी पार्टी की डाॅ नीलम कुमारी व निर्दलीय ऋचा सिंह उतरी हुई है. ये दोनों प्रत्याशी जनसंपर्क व क्षेत्र भ्रमण के मामले में पुरुष प्रत्याशियों से कम नहीं है. दोनों प्रमुख गठबंधनों के प्रत्याशियों को बेचैन कर रखा है. डाॅ नीलम एक दल विशेष के वोट बैंक पर कब्जा करने का भरपूर प्रयास कर रही है, तो ऋचा ने भी एक गंठबंधन विशेष के लिए चुनौती खड़ा कर रखा है. इन दोनों महिला प्रत्याशियों द्वारा धुंआधर प्रचार किया जा रहा है. सुबह होते ही ये क्षेत्र भ्रमण पर निकल जा रही है. वैसे तो चुनावी मौसम में प्राय: सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा करते फिरते हैं. लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दोनों महिला प्रत्याशियों का नाम चर्चा में रहना यह संकेत देता है कि चुनाव की राह किसी भी प्रत्याशी के लिए आसान नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >