बच्चों को नहीं मिल पा रही गुणवत्तापूर्ण शक्षिा

बच्चों को नहीं मिल पा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मदनपुर (औरंगाबाद)मध्य विद्यालय केवला में वर्ग एक से आठ तक के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं. विद्यालय का भवन पूर्ण है. ग्रामीण सूर्यदेव यादव, रामराज सिंह, मोहम्मद कमाल ने बताया कि विद्यालय में करीब 500 बच्चों को पढ़ाने के लिए पांच शिक्षक तो बहाल है, लेकिन बच्चों […]

बच्चों को नहीं मिल पा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मदनपुर (औरंगाबाद)मध्य विद्यालय केवला में वर्ग एक से आठ तक के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं. विद्यालय का भवन पूर्ण है. ग्रामीण सूर्यदेव यादव, रामराज सिंह, मोहम्मद कमाल ने बताया कि विद्यालय में करीब 500 बच्चों को पढ़ाने के लिए पांच शिक्षक तो बहाल है, लेकिन बच्चों की पढ़ाई के लिए एक ही शिक्षक रोज विद्यालय आते हैं. इससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है. प्राचार्य जगदीश राम ने बताया कि शिक्षक चुनाव कार्य से ब्लॉक गये हैं. पेयजल के नाम पर विद्यालय में दो चापाकल है. शौचालय नहीं है. बिजली सुविधा भी विद्यालय से नदारद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >