मूलभूत सुविधाओं से वंचित है केवला गांव

मूलभूत सुविधाओं से वंचित है केवला गांव मदनपुर (औरंगाबाद)मदनपुर प्रखंड की निमा आंजन पंचायत का केवला गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. जंगल तटीय क्षेत्र पहाड़ की तलहटी में 60 घर बसा है. 700 लोग यहां निवास करते हैं, जिसमें उच्च वर्ग, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक जाति, महादलित,अति पिछड़ा के लोग वास करते हैं. इनका जीविका […]

मूलभूत सुविधाओं से वंचित है केवला गांव मदनपुर (औरंगाबाद)मदनपुर प्रखंड की निमा आंजन पंचायत का केवला गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. जंगल तटीय क्षेत्र पहाड़ की तलहटी में 60 घर बसा है. 700 लोग यहां निवास करते हैं, जिसमें उच्च वर्ग, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक जाति, महादलित,अति पिछड़ा के लोग वास करते हैं. इनका जीविका का कृषि है. वो भी कृषि बारिश आधारित. गांव के पूर्व सरपंच रामराम सिंह, धरछनी कुंवर, चंद्र नारायण यादव, साहेब यादव, शिवनारायण यादव, सुरेंद्र यादव ने बताया कि जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण यह गांव अभी भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. आज तक गांव में लोग पगडंडी के सहारे आते-जाते थे. इस वर्ष स्थानीय मुखिया ने ईंट सोलिंग कराया है. शिक्षा के नाम पर गांव में मध्य विद्यालय है, जहां वर्ग एक से आठ तक की पढ़ाई होती है. बिजली के लिए तार-पोल तो गड़े हैं, लेकिन पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिलती है. रोजगार के लिए यहां के युवक शहरों में पलायन कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >