उच्च विद्यालय शंकरपुर में शिक्षकों की कमी ओबरा (औरंगाबाद)उत्क्रमित उच्च विद्यालय शंकरपुर का इन दिनों हाल बेहाल देखा जा रहा है. सरकार द्वारा भवन तो बना दिया गया है. शिक्षकों की पदस्थापना नहीं की गयी है, जिसके कारण छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन बाधित है. सरसौली पंचायत में एकमात्र उच्च विद्यालय है. पर, यहां शिक्षक की कमी पर प्रशासनिक स्तर पर इस मामले में कोई पहल नहीं की जा रही. छात्र रोशन कुमार, धीरज कुमार, प्रियरंजन, सुनील, विवेक ने बताया कि विषयवार शिक्षक नहीं होने के कारण कई विषयों की पढ़ाई बाधित है. यहां शिक्षक की कमी को देख अब बच्चे दूसरे विद्यालय में अपना नामांकन कराने को विवश हैं. प्रधानाध्यापिका रीता कुमारी ने बताया कि जो संसाधन उपलब्ध है उसमें पठन-पाठन कराया जा रहे है. शिक्षकों की कमी से वरीय पदाधिकारी को पत्र द्वारा अवगत करा दिया गया है.
उच्च वद्यिालय शंकरपुर में शक्षिकों की कमी
उच्च विद्यालय शंकरपुर में शिक्षकों की कमी ओबरा (औरंगाबाद)उत्क्रमित उच्च विद्यालय शंकरपुर का इन दिनों हाल बेहाल देखा जा रहा है. सरकार द्वारा भवन तो बना दिया गया है. शिक्षकों की पदस्थापना नहीं की गयी है, जिसके कारण छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन बाधित है. सरसौली पंचायत में एकमात्र उच्च विद्यालय है. पर, यहां शिक्षक की कमी […]
