कूड़े का उठाव नहीं होने से लोग परेशान दाउदनगर (औरंगाबाद) दाउदनगर नगर पंचायत के कसेरा टोली के गोला रोड में कूड़ा का उठाव नहीं होने से स्थानीय लोगों का जीवन नारकीय हो गया है. अधिवक्ता कांति कुमारी ने बताया कि डॉ केशव प्रसाद के पास कूड़े का अंबार पिछले एक माह से लगा हुआ है. दूसरे जगहों से भी कूड़े को उठा कर यहां जमा कर छोड़ दिया गया है. इसके कारण कूड़े से बदबू निकलना शुरू हो गया है. तेज हवा चलने पर कूड़ों से पॉलीथिन वगैरह उड़ कर सड़कों पर फैल जा रहे हैं. इसके कारण घरों से निकलने पर नाक पर रूमाल रख कर चलना पड़ रहा है. इसके लिए नगर पंचायत के प्रतिनिधियों का ध्यान कई बार आकृष्ट कराया गया, पर अभी तक कूड़े का उठाव नहीं हो पाया है. इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है.
कूड़े का उठाव नहीं होने से लोग परेशान
कूड़े का उठाव नहीं होने से लोग परेशान दाउदनगर (औरंगाबाद) दाउदनगर नगर पंचायत के कसेरा टोली के गोला रोड में कूड़ा का उठाव नहीं होने से स्थानीय लोगों का जीवन नारकीय हो गया है. अधिवक्ता कांति कुमारी ने बताया कि डॉ केशव प्रसाद के पास कूड़े का अंबार पिछले एक माह से लगा हुआ है. […]
