साइंस में शक्षिक की नहीं हुई नियुक्ति

साइंस में शिक्षक की नहीं हुई नियुक्तिदाउदनगर (औरंगाबाद) दाउदनगर प्रखंड के नारायण इंटर विद्यालय शमशेरनगर में इंटर विज्ञान की पढ़ाई के लिए एक भी शिक्षक की नियुक्ति नहीं होने से विद्यार्थी कोचिंग का सहारा लेते हैं. जानकारी के अनुसार, इंटर विज्ञान के लिए 120 सीट है. इंटर विज्ञान के विद्यार्थी नामांकन तो करा लेते हैं, […]

साइंस में शिक्षक की नहीं हुई नियुक्तिदाउदनगर (औरंगाबाद) दाउदनगर प्रखंड के नारायण इंटर विद्यालय शमशेरनगर में इंटर विज्ञान की पढ़ाई के लिए एक भी शिक्षक की नियुक्ति नहीं होने से विद्यार्थी कोचिंग का सहारा लेते हैं. जानकारी के अनुसार, इंटर विज्ञान के लिए 120 सीट है. इंटर विज्ञान के विद्यार्थी नामांकन तो करा लेते हैं, पर, पढ़ाई नहीं कर पाते हैं. विद्यार्थी प्रवीण कुमार ने बताया कि इंटर साइंस के एक भी शिक्षक नहीं रहने से हमलोग कोचिंग कर अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं. प्रायोगिक कक्षाएं बिल्कुल नहीं कर पाते हैं. परीक्षा तो पास कर जाते हैं. पर, इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है. विद्यार्थियों ने बताया कि पहले शिक्षकों की नियुक्ति कर लेनी चाहिए, उसके बाद विद्यार्थियों का नामांकन लेना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >