निर्दलीय प्रत्याशियों ने की नींद हराम दाउदनगर (औरंगाबाद)विधानसभा चुनाव में ओबरा विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी भी दलीय प्रत्याशियों के लिए कांटे प्रतीत हो रहे हैं. इस बार कई निर्दलीय प्रत्याशी काफी जोर शोर से अपने प्रचार में लगे हैं. इसके कारण वोटों का ध्रुवीकरण करने में दलीय प्रत्याशियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी पहचान बनाने के लिए अपने स्वजातीय मतदाताओं पर डोरा डाल रहे हैं तथा अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अपील कर रहे हैं. इसका परिणाम यह हो रहा है कि दलीय प्रत्याशियों को रोज क्षेत्र में घुम कर वोटों को बरबाद नहीं करने की अपील करना पड़ रहा है. निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रचार से दलीय प्रत्याशियों की नींद हराम हो गयी है. क्योंकि, विधानसभा चुनाव में एक-एक वोट का महत्व ओबरा विधानसभा क्षेत्र में खड़े प्रत्याशी समक्ष रहे हैं. ओबरा विधानसभा 2010 के चुनाव में वोटों का अंतर हजार से भी नीचे रह गया था. इसमें दलीय प्रत्याशी इस बार चुनाव जीतने के लिए एक-एक वोट को अपने पक्ष में करने के लिए जोर लगा रहे हैं.
नर्दिलीय प्रत्याशियों ने की नींद हराम
निर्दलीय प्रत्याशियों ने की नींद हराम दाउदनगर (औरंगाबाद)विधानसभा चुनाव में ओबरा विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी भी दलीय प्रत्याशियों के लिए कांटे प्रतीत हो रहे हैं. इस बार कई निर्दलीय प्रत्याशी काफी जोर शोर से अपने प्रचार में लगे हैं. इसके कारण वोटों का ध्रुवीकरण करने में दलीय प्रत्याशियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही […]
