देव में लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को किया नमन

औरंगाबाद (नगर) : सूर्यनगरी देव में सूर्यकुंड तालाब में स्नान के बाद चैती छठ व्रतियों ने बुधवार दोपहर 12 बजे से ही भगवान सूर्य को अघ्र्य अर्पित करना शुरू कर दिया. यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा. औरंगाबाद जिले में 10 लाख से अधिक छठ के श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया गया. दोपहर […]

औरंगाबाद (नगर) : सूर्यनगरी देव में सूर्यकुंड तालाब में स्नान के बाद चैती छठ व्रतियों ने बुधवार दोपहर 12 बजे से ही भगवान सूर्य को अघ्र्य अर्पित करना शुरू कर दिया. यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा. औरंगाबाद जिले में 10 लाख से अधिक छठ के श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया गया.
दोपहर बाद सूर्यकुंड तालाब से लेकर अघ्र्यदान के लिए जानेवाले सभी मार्गो में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी. शाम पांच बजे तक ऐसी भीड़ हुई कि व्रतियों को एक-एक कदम बढ़ाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी. तालाब परिसर में सुरक्षा की कमान संभाले एसपी भी भीड़ देख कर स्तब्ध रह गये.
पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने बताया कि सूर्यकुंड तालाब और सूर्य मंदिर सहित तमाम रास्तों पर स्थानीय व दूर-दूर से आये श्रद्धालुओं की भीड़ देख कर अनुमान है कि 10 लाख से अधिक छठ व्रती यहां पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >