औरंगाबाद (ग्रामीण) : एनएच-139 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खैरी गांव के समीप एक अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोग जख्मी हो गये. मोटरसाइकिल पर सवार उमेश सिंह, सरस्वती देवी व छह वर्षीय बालक गोलू कुमार जख्मी हो गया. सभी जम्होर थाना क्षेत्र के नराही गांव के रहनेवाले हैं.
घटना शनिवार की सुबह की है. जानकारी के अनुसार, कृष्णा सिंह की पत्नी सरस्वती देवी की तबीयत खराब थी. वह अपने पुत्र गोलू के साथ रिश्तेदार उमेश सिंह से साथ मोटरसाइकिल से औरंगाबाद आ रही थी. खैरी गांव के समीप पीछे से आ रही एक ऑटो मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार सड़क के किनारे गिर गये.
