(फोटो नंबर-6) परिचय-अभिभावकों के साथ प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं

छात्रवृत्ति व पोशाक के रुपये के लिए प्रदर्शन डुमरा मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जतायी नाराजगी हसपुरा (औरंगाबाद) प्रखंड कार्यालय के समक्ष डुमरा मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों ने छात्रवृत्ति व पोशाक योजनाओं के रुपये के लिए रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. शिक्षा विभाग व प्रधानाध्यापिका इंदू कुमारी के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी भी की. […]

छात्रवृत्ति व पोशाक के रुपये के लिए प्रदर्शन डुमरा मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जतायी नाराजगी हसपुरा (औरंगाबाद) प्रखंड कार्यालय के समक्ष डुमरा मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों ने छात्रवृत्ति व पोशाक योजनाओं के रुपये के लिए रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. शिक्षा विभाग व प्रधानाध्यापिका इंदू कुमारी के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी भी की. तेतर साव, धनमति देवी, राधिका देवी ने कहा कि प्राइवेट विद्यालयों मंे पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति व पोशाक के रुपये यहां के प्रधानाध्यापिका द्वारा दिया गया है. विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे जब छात्रवृत्ति व पोशाक की पैसे की मांग करते हैं, तो प्रधानाध्यापिका द्वारा पिटाई की जाती है. यही नहीं लगातार कई दिनों से मध्याह्न भोजन भी बंद है. गत शनिवार को विद्यालय प्रांगण में भी बच्चों ने हंगामा किया था. सुनीता कुमारी, लालसा कुमारी, गूंजा कुमारी, चिंता कुमारी, शोभा कुमारी सहित दर्जनों छात्र-छात्राओं ने कहा कि छात्रवृत्ति व पोशाक के रुपये मांगने पर प्रधानाध्यापिका द्वारा विद्यालय से बाहर निकाल कर गेट बंद कर दिया जाता है. प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों, छात्र-छात्राओं के बीच बीडीओ अमित कुमार पांडेय ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर रुपये बांटे जायेंगे. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी महेंद्र रजक ने कहा कि बच्चों द्वारा इसकी शिकायत मिली है. विद्यालय में जांच कर शीघ्र योजनाओं के रुपये बांटे जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >