(फोटो नंबर-19,20) परिचय-मारपीट में जख्मी जगदीश व पिंटू चौधरी, इलाज कराने पहुंची महिलाएं व अन्य (लीड)

केवानी मुहल्ले में नाली विवाद को लेकर मारपीट घर से खींच कर पीटा, चार जख्मी महिलाओं को भी लाठी-डंडे से पिटाई कीऔरंगाबाद (ग्रामीण)शहर के केवानी मुहल्ले में नाली विवाद को लेकर मारपीट में सोमवार की सुबह चार लोग जख्मी हो गये. इस घटना में दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुस कर लाठी डंडे […]

केवानी मुहल्ले में नाली विवाद को लेकर मारपीट घर से खींच कर पीटा, चार जख्मी महिलाओं को भी लाठी-डंडे से पिटाई कीऔरंगाबाद (ग्रामीण)शहर के केवानी मुहल्ले में नाली विवाद को लेकर मारपीट में सोमवार की सुबह चार लोग जख्मी हो गये. इस घटना में दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुस कर लाठी डंडे व लोहे के रड से एक पक्ष के लोगों की पिटाई. यही नहीं महिलाओं की भी पिटाई की. गंभीर रूप से जख्मी जगदीश चौधरी, पिंटू चौधरी, दिलीप चौधरी व छोटू चौधरी को परिजनों व स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. अस्पताल के चिकित्सक कुमार महेंद्र प्रताप ने सभी का इलाज कर जगदीश चौधरी व व दिलीप चौधरी की हालत गंभीर है. नगर थाने की पुलिस सूचना पाकर सदर अस्पताल पहुंच कर घायलों का फर्द बयान लिया. पुलिस को दिये बयान में जगदीश ने कहा है कि सुबह में पहले के नाली विवाद को लेकर संतोष मेहता, जगेश्वर मेहता सहित पांच लोग लाठी डंडे से लैस होकर घर में घुस गये और घर में से खींच कर पिटाई की. जगदीश ने बताया है कि जिस जमीन में वह नाली निकालना चाह रहे थे वह जमीन उसकी ही है. लेकिन दूसरे पक्ष के लोग उस पर अपना हक जताते हैं. इसको लेकर कई बार उन लोगों ने मारपीट की कोशिश की. सोमवार को तो मर्दों के साथ-साथ महिलाओं को भी पीटा. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने कहा कि पुलिस बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >