मजदूरी को लेकर ट्रैक्टर मालिक रणविजय सिंह व चालक योगेंद्र चौधरी में हुआ था विवादरुपये देने के बहाने ड्राइवर को बुलाकर पिलायी शराब, फिर बेरहमी से पीटाप्रतिनिधि, कुटुंबा (औरंगाबाद)जिले के अंबा थाना क्षेत्र के जोड़ा गांव में रविवार की रात ट्रैक्टर मालिक ने अपने चालक को पीट-पीट कर मार डाला. घटना के संबंध में अंबा के थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि खैरा गांव के रणविजय सिंह का ट्रैक्टर गांव के ही योगेंद्र चौधरी चलाते थे. योगेंद्र को तीन महीनों से मजदूरी नहीं मिल रही थी. वह लगातार अपने मालिक से मजदूरी की मांग कर रहे थे. इसको लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था. शनिवार की रात रणविजय सिंह चालक योगेंद्र चौधरी के घर पहुंचे और उन्हें यह कह कर अपने घर ले गये कि वह उन्हें बकाया मजदूरी के आधे रुपये यानी नौ हजार देंगे. साथ ही आधे रुपये बाद में देने का वादा किया. रणविजय योगेंद्र को लेकर रविवार की रात जोड़ा गांव पहुंचे, जहां पहले उसे शराब पिलायी और फिर बेरहमी से पिटाई की. पिटाई से योगेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मौत की भनक जोड़ा गांव के लोगों को लगी, तो उन्होंने रणविजय सिंह को बंधक बना लिया व इसकी सूचना परिजनों व अंबा थाने की पुलिस को दी. सूचना पर अंबा थानाध्यक्ष अरुण कुमार दल-बल के साथ पहुंचे व रणविजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. इस मामले में योगेंद्र के पिता तिलेश्वर चौधरी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
अंबा में ट्रैक्टर मालिक ने चालक को पीट-पीट कर मार डाला-संपादित
मजदूरी को लेकर ट्रैक्टर मालिक रणविजय सिंह व चालक योगेंद्र चौधरी में हुआ था विवादरुपये देने के बहाने ड्राइवर को बुलाकर पिलायी शराब, फिर बेरहमी से पीटाप्रतिनिधि, कुटुंबा (औरंगाबाद)जिले के अंबा थाना क्षेत्र के जोड़ा गांव में रविवार की रात ट्रैक्टर मालिक ने अपने चालक को पीट-पीट कर मार डाला. घटना के संबंध में अंबा […]
