नहीं लेना है..........कांग्रेस की ओर से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन(फोटो नंबर-7) परिचय-धरना पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

हसपुरा(औरंगाबाद): प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में कांग्रेस कमिटी की ओर से केंद्र सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण बिल मंे संशोधन के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन व धरना दिया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश प्रसाद कुशवाहा ने की. जबकि संचालन कांग्रेस के वरीय नेता रविंद्र सिंह ने किया.धरना को संबोधित करते कांग्रेस नेता आरिफ रिजवी ने […]

हसपुरा(औरंगाबाद): प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में कांग्रेस कमिटी की ओर से केंद्र सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण बिल मंे संशोधन के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन व धरना दिया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश प्रसाद कुशवाहा ने की. जबकि संचालन कांग्रेस के वरीय नेता रविंद्र सिंह ने किया.धरना को संबोधित करते कांग्रेस नेता आरिफ रिजवी ने कहा कि किसानों के साथ भाजपा सरकार ठगने का काम कर रही है. भूमि अधिग्रहण बील में संशोधन किया जाना किसान विरोधी है. अपने जमीन के अधिकार को किसानों से केंद्र सरकार छिनना चाह रही है. गणेश प्रसाद कुशवाहा, चनारिक यादव, इजहार अहमद, विनोद सिंह ने कहा कि आर्थिक जगनगणना में हजारों गरीब मजदूर वंचित रह गये .जिससे उन्हें अनाज का लाभ नहीं मिल रहा है.किसानों को धान की खरीदारी नहीं हो रही है.बिचौलिये क्रय केंद्र पर हावी है. धरना को उम्बुल खातून, किशोरी प्रसाद, शिव पासवान सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया.राज्यपाल के नाम कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >