औरंगाबाद (ग्रामीण) : अभियान आइजी सुशील मान सिंह खोपड़े ने औरंगाबाद के परिसदन में पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. नक्सलियों के खिलाफ पिछले वर्ष चलाये गये और इस वर्ष चलाये जाने वाले अभियान पर गंभीरता से चर्चा की.
आइजी ने छापेमारी अभियान में जाने वाले एसटीएफ बलों के स्लीपिंग बैग में कमी बतायी.
कहा कि एक-दो दिनों में इसकी कमी पटना से उपलब्ध करा दिया जायेगा. जिले में एसएसबी व सीआरपीएफ की एक-एक कंपनी बढ़ायी जायेगी. नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान से इन्हें भी जोड़ा जायेगा.
आइजी ने कहा कि पिछले वर्ष कोई भी बड़ी नक्सली कार्रवाई नहीं हुई. इस वर्ष के लिए कड़ी रणनीति बनायी गयी है. सीआरपीएफ, कोबरा, एटीएफ, एसएसबी व जिला पुलिस संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलायेगी. इसमें किसी तरह की कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. समीक्षात्मक बैठक में एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा, सीआरपीएफ के टीएन सिंह, अनिल कुमार, संजीव कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे.
