अंडा नहीं देने पर जमादार ने की दुकानदार की धुनाई

औरंगाबाद : नगर थाना के सामने अंडा बेचनेवाले दुकानदार सूरज कुमार को नगर थाने में पदस्थापित एक जमादार ने वरदी का रौब दिखाते हुए जम कर पिटाई कर दी. दुकानदार का कसूर बस इतना था कि जमादार को पहले अंडा नहीं दिया. मिली जानकारी के अनुसार, अंडा दुकानदार सूरज कुमार सड़क के किनारे ठेला लगा […]

औरंगाबाद : नगर थाना के सामने अंडा बेचनेवाले दुकानदार सूरज कुमार को नगर थाने में पदस्थापित एक जमादार ने वरदी का रौब दिखाते हुए जम कर पिटाई कर दी. दुकानदार का कसूर बस इतना था कि जमादार को पहले अंडा नहीं दिया.
मिली जानकारी के अनुसार, अंडा दुकानदार सूरज कुमार सड़क के किनारे ठेला लगा कर अंडा बेच रहा था और दो ग्राहक को अंडा दे रहा था. इसी बीच नगर थाने के एक जमादार दुकान पर पहुंचे और अंडे की मांग की. इस पर दुकानदार ने कहा कि सर, पहले से आये दो ग्राहक को देकर आप को देते हैं. जमादार आवेश में व वरदी का रौब दिखाते हुए दुकानदार की पिटाई कर दी.
साथ ही, दुकान नहीं खोलने की धमकी दी. अंडा दुकानदार की पिटाई करने की सूचना फुटपाथी विक्रेता संघ को मिली, तो लोग एकजुट होकर जमादार के ऊपर कार्रवाई के लिए थाना के समक्ष नारेबाजी करने लगे. इसी बीच विधायक रामाधार सिंह पहुंचे और लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया. साथ ही, जमादार के ऊपर कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया. नगर थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. इसके बाद आगे कार्रवाई की जायेगी. यह घटना शनिवार की रात नौ बजे की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >