कुंडा में रैदास की प्रतिमा होगी स्थापित 29 जनवरी को स्थापित करने का संत रैदास के सदस्यों ने लिया निर्णय औरंगाबाद (ग्रामीण)देव प्रखंड के कुंडा गांव में 29 जनवरी को संत शिरोमणि रैदास की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. इस मौके पर 29 व 30 जनवरी को अखंड-कीर्तन यज्ञ का आयोजन होगा,जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे. इसकी तैयारी को लेकर गुरुवार को कुंडा गांव में बसपा के प्रदेश महासचिव कौशल कुमार सिंह ने श्री संत रैदास कमेटी के साथ एक बैठक की और सदस्यों को कई दिशा निर्देश दिये. कौशल सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि रैदास ईश्वर के अवतार थे. उन्होंने जात-पात व भेद-भाव को दरकिनार कर समतामूलक समाज की स्थापना करने में विश्वास रखते थे. संत रैदास के बताये गये मागोंर् पर चलने की आवश्यकता है,तभी हम बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं. बैठक में शामिल प्रदेश सचिव खान इमरोज, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश राम, जिला महासचिव वासुदेव यादव ने कार्यक्रम में हर संभव सहयोग करने की बात कही. कमेटी के अध्यक्ष रविशंकर राम ने बताया कि संत रैदास की भव्य प्रतिमा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित की जायेगी. प्रतिमा की ऊंचाई चार फुट है और उसे राजस्थान के जयपुर से लायी गयी है. जिले में इतनी बड़ी प्रतिमा कहीं नहीं स्थापित हुई है . बैठक में सचिव गुलजार राम, अलखदेव राम, सुरेश राम, शशिभूषण यादव, रामस्वरूप राम आदि उपस्थित थे.
(फोटो नंबर-20) परिचय- बैठक करते बसपा के प्रदेश महासचिव कौशल कुमार सिंह व अन्य
कुंडा में रैदास की प्रतिमा होगी स्थापित 29 जनवरी को स्थापित करने का संत रैदास के सदस्यों ने लिया निर्णय औरंगाबाद (ग्रामीण)देव प्रखंड के कुंडा गांव में 29 जनवरी को संत शिरोमणि रैदास की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. इस मौके पर 29 व 30 जनवरी को अखंड-कीर्तन यज्ञ का आयोजन होगा,जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे. […]
