जमीन की रसीद नहीं होने से किसान परेशान

ओबरा (औरंगाबाद). राज्य सरकार द्वार किसानों की सुविधा के लिए क्रय केंद्र खोल कर धान की खरीद तो की जा रही है, लेकिन प्रखंड के किसानों को रसीद उपलब्ध नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. किसान अरुण पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, अंबुज शर्मा, बैजनाथ सिंह व सुरेंद्र सिंह ने बताया कि […]

ओबरा (औरंगाबाद). राज्य सरकार द्वार किसानों की सुविधा के लिए क्रय केंद्र खोल कर धान की खरीद तो की जा रही है, लेकिन प्रखंड के किसानों को रसीद उपलब्ध नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. किसान अरुण पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, अंबुज शर्मा, बैजनाथ सिंह व सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अंचल कार्यालय में लगान रसीद उपलब्ध नहीं होने के कारण धान की अधिप्राप्ति करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार, प्रखंड के किसी भी हलके में रसीद उपलब्ध नहीं होने के कारण किसान रसीद कटवाने के लिए कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं. रसीद उपलब्ध नहीं होने के कारण सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंच रहा है. इस संबंध में सीओ अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि संबंधित विभाग के पदाधिकारी को बैठक के दौरान इसकी सूचना दे दी गयी है.जैसे ही लगान रसीद उपलब्ध होगी. वैसे ही किसानों का रसीद हलका कर्मचारी द्वारा काटे जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >